बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जमीन कारोबार में विवाद में वारदात को दिया अंजाम

मुंगेर में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जमीन कारोबार में विवाद में वारदात को दिया अंजाम

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से सामने आई है। जहां बदमाशों ने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर रात की है। पहचान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष फंटूश कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि उन्हें गोली तब मारी गई, जब वह अपने चार साल के बेटे के साथ सो रहे थे।सोमवार को लोगों को घटना की जानकारी मिली है। जमीन कारोबार में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। FSL टीम मामले की जांच कर रही है। 

मामला तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया स्थित गोगाचक गांव के पास का है। बताया जाता है भाजपा नेता का गांव तारापुर धोबई है। श्रावणी मेले में उन्होंने गोगाचक गांव के पास दुकान खोल रखी थी। रविवार की रात वो दुकान में सोए हुए थे। घटना के बाद तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, तारापुर डीएसपी चंदन कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

मामले में मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि 'सुबह में खेत पर काम करने गया था। स्थानीय लोगों ने हमें जानकारी दी। बताया कि तुम्हारे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही हम जब दुकान पर भाई को देखने आए, तो हमने देखा कि उसके कान में गोली मारी गई है।

घटना को लेकर एसपी सैयद इमरान ने बताया कि 'पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली। कच्ची कांवरिया पथ पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के समय उनका एक चार साल का बेटा भी उसके पास सोया हुआ था। मगर उसे कुछ जानकारी नहीं लग पाई।

भाजपा नेता पर पहले से उत्पाद अधिनियम के अलावा हत्या और फर्जी कारोबारी का केस तारापुर थाना में दर्ज है। 


Suggested News