बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में हुआ खूनी विवाद, कहासुनी से शुरू हुई लड़ाई का अंत हुआ गोली मारकर, एक की हालत गंभीर

रोहतास में हुआ खूनी विवाद, कहासुनी से शुरू हुई लड़ाई का अंत हुआ गोली मारकर, एक की हालत गंभीर

रोहतास. जिले के करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के गुलफाम आलम नामक एक शख्स को गोली मार दी गई। उसे इलाज के लिए पहले तो करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। 

बताया जाता है कि गांव में एक इकबाल आलम का मकान बन रहा है। इसे लेकर जमीन का विवाद है। इसी मामले में ही मारपीट तथा फायरिंग हुई। जिसमें गुलफाम को गोली लगी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायल से पूछताछ किया है। 

घायल के परिजन फिरोज आलम ने बताया कि विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर ही विवाद है। इसी विवाद में मारपीट तथा फायरिंग हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Suggested News