बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बाल बाल बचे तार किशोर प्रसाद, सत्संग कार्यक्रम में हो गया बड़ा हादसा, जदयू-भाजपा के कई नेता घायल

 BREAKING NEWS :  बाल बाल बचे तार किशोर प्रसाद, सत्संग कार्यक्रम में हो गया बड़ा हादसा, जदयू-भाजपा के कई नेता घायल

BEGUSARAI :  बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आयी है। जहां गुरुवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद (Deputy CM Tarkeshwar Prasad Singh) बड़े हादसे में बाल बाल बचे हैं। बताया गया कि तार किशोर बेगूसराय में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम का उद्धाटन  करने पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम का फीता काटकर जैसे ही वह मंच पर पहुंचे। मंच अधिक वजन के कारण टूट गया। जिसमें डिप्टी सीएम भी नीचे गिर गए, बताया जा रहा है कि इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आई हैं। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष भी चोटिल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के सदर प्रखंड के उलाव रचियाही गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का उद्घाटन करने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद गुरुवार की सुबह 7:15 बजे पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। उसके कुछ ही देर बाद महर्षि मेंही परमहंस महाराज के तैल चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जैसे ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करने ही वाले थे। इसी बीच मंच कमजोर रहने के कारण नीचे धंस कर टूट गया। 

वही, मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक कृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह , जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। वही, इस मंच टूटने के कारण उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद सिंह बाल बाल बच गए। लेकिन जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया हैं।



Suggested News