बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : सुबह सुबह हो गया हादसा, गुरू पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने आए दो लोग नदी की गहराई में डूबे, घाट पर मच गया हड़कंप

BREAKING NEWS : सुबह सुबह हो गया हादसा,  गुरू पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने आए दो लोग नदी की गहराई में डूबे, घाट पर मच गया हड़कंप

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां शनिवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान दो लोग गंगा में डूब गये। घटना पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट की बताई जा रही है। 

घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला वैसे ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नाविकों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद NDRF और गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन में जुटी है। मनेर थानेदार ने इस हादसे की पुष्टि की है।


Suggested News