बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: नहीं थम रहा ट्रेन हादसा, नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति के कोच में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल कायम...

BREAKING: नहीं थम रहा ट्रेन हादसा, नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति के कोच में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल कायम...

CHAPRA: छपरा में एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। यहां नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के कोच में आग लग गई है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार छपरा सोनपुर रेल खंड के गोल्डेनगंज स्टेशन के समीप घटना घटी है। 

बताया जा रहा कि, बिहार संपर्क क्रांति दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान सोनपुर में ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। वहीं इस कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई हताहत की खबर अब तक सामने नहीं आई है। 

बताया जा रहा कि, स्लिपर कोच में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मचने लगी। इसी दौरान लोको पायलट एवं गार्ड को भी इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद ट्रेन को रोक कर गार्ड एवं लोको पायलट नीचे उतरे। जांच करने पर पता चला कि ब्रेक बाइंडिंग से होने वाले घर्षण के कारण पहिये से धुआं निकलने लगा था। इसे ठीक कर 15 मिनट बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना हो गई।

इस मामले में पूछे जाने पर छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग से उत्पन्न घर्षण के कारण ऐसी घटना होती है। रेलवे प्रशासन यात्री सुरक्षा व संरक्षा के मामले में हमेशा सक्रिय रहता है। रेलवे का एक विभाग गाड़ियों एवं पटरियों के देखभाल एवं निगरानी के लिए काम करता है।

Suggested News