बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पीला वस्त्र, माथे पर चंदन तिलक, कांधे पर रामनाम का गमछा और हाथ में मुरेठा, पगड़ी उतारने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे सम्राट चौधरी

BREAKING: पीला वस्त्र, माथे पर चंदन तिलक, कांधे पर रामनाम का गमछा और हाथ में मुरेठा, पगड़ी उतारने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे सम्राट चौधरी

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 21 महीने के बाद अपना मुरेठा खोल दिया है। सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में स्नान करने के बाद अपना मुरेठा उतार दिया। जिसके बाद उन्होंने पीला वस्त्र धारण कर माथे पर तिलक, कांधे पर राम नाम का गमछा और हाथों में मुरेठा लेकर राम लला के दर्शन के लिए निकल गए हैं। सम्राट सरयू नदी से पैदल चलकर रामलला के दरवार पहुंचेंगे। जहां रामलला की चरणों में अपने मुरेठा को अर्पित करेंगे। 



सरयू नदी से समर्थकों के साथ पैदल ही सम्राट चौधरी रामलला के मंदिर के लिए निकले हैं। सम्राट चौधरी के सम्राट श्रीराम के नारे के साथ उनके साथ राम मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। पगड़ी उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। विपक्ष के सवालों पर कि सम्राट चौधरी का प्रण पूरा नहीं हुआ है वो ढोंग कर रहे हैं।



इसको लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, उनको वो काम है करते रहे। 28 जनवरी को ही हमने ऐलान कर दिया था कि भगवान राम के चरणों में अपना मुरेठा अर्पित करुंगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि, आगे वो बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। 





अयोध्या से अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News