बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREKAING: बिहार में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे श्रद्धालु...

BREKAING: बिहार में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे श्रद्धालु...

ARRAH: बिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक विंध्याचल से माँ भवानी का दर्शन कर लौट रहे थे, इसी दौरान वो सड़क दर्घटना के शिकार हो गए। घटना सुबह सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। 

दरअसल, घटना आरा बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज क्षेत्र के बीबीगंज के पास घटी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार सभी लोग विंध्याचल से मां भवानी का दर्शन करके लौट रहे थे। जानकारी अनुसार गाड़ी में 7 लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जब्कि दो गंभीर रुप से घायल हैं। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की छानबीन चल रही है। मृतक मूल रूप से भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव के रहने वाले थे और पिछले कुछ सालों पटना में ही रहते थे। सभी एक ही परिवार के हैं। 

मरने वालों में पति-पत्नी, बेटा-बेटी शामिल हैं। जानकारी अनुसार मृतक पटना के रामजयपाल गोला रोड में रहते थे। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के मुखिया भूप नारायण पाठक, पत्नी, बेटा, बहू और पोते की मौत हुई है। जानकारी अनुसार सभी 19 अगस्त को दर्शन पूजन के लिए विंध्याचल गए थे और गुरुवार की सुबह में लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। 

Editor's Picks