बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREKING: तेजस्वी यादव का विदेश दौरा हुआ रद्द, 6 जनवरी का जाने वाले थें ऑस्ट्रेलिया, सामने आई बड़ी वजह...

BREKING: तेजस्वी यादव का विदेश दौरा हुआ रद्द, 6 जनवरी का जाने वाले थें ऑस्ट्रेलिया, सामने आई बड़ी वजह...

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का विदेश दौरा रद्द हो गया है। तेजस्वी यादव 6 जनवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे। मालूम हो कि, ईडी ने तेजस्वी यादव को 5 जनवरी को समन भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव संभवत : ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने अपना विदेश दौरा भी कैंसिल कर किया है। 

मिली जानकारी अनुसार तेजस्वी अब खरमास के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो तेजस्वी ईडी को मेडिकल देंगे और ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। बता दें कि, इसके पहले भी ईडी ने 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव को समन भेजा था लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।  लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने लालू और तेजस्वी को समन भेजा था, लेकिन दोनों ही ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं।

Suggested News