बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय कुश्ती महासंघ पर फिर से बृजभूषण शरण सिंह का जलवा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की हुई करारी हार

भारतीय कुश्ती महासंघ पर फिर से बृजभूषण शरण सिंह का जलवा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की हुई करारी हार

DESK. सियासत में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को कुश्ती के चुनावी अखाड़े में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादास्पद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा इस बार भी कायम है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी डब्ल्यूएफआई का इलेक्शन जीत गए हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष अब संजय सिंह होंगे। सबसे शॉकिंग परिणाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर आया है। मोहन यादव उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हैं।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट अनीता श्योराण से था। घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, संजय सिंह को 40 वोट मिले जबकि अनीता श्योराण को महज 7 वोटों से संतोष करना पड़ा। संजय सिंह, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। 

तीन बार से लगातार भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। मामला काफी तूल पकड़ा और बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटा दिया गया था।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव में उपाध्यक्ष के लिए किस्मत आजमाई थी. लेकिन उन्हें यहां सफलता नहीं मिली. 3 दिसम्बर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने बड़ा सरप्राइज दिया था. एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया. लेकिन कुश्ती के चुनावी अखाड़े में उनकी किस्मत दगा दे गई. 


Suggested News