बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सहारा इंडिया कार्यकर्ताओं के सब्र का टूटा बांध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, लगाई यह गुहार...

सहारा इंडिया कार्यकर्ताओं के सब्र का टूटा बांध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, लगाई यह गुहार...

AURANGABAD : जिले के हसपुरा में आज सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने हसपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें सहारा इंडिया और सेबी प्रकरण में उत्पन्न स्थिति को अवगत कराते हुए समस्याओं को राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुँचाने के लिए ज्ञापन दिया है। 

सहारा कार्यकर्ताओं ने बताया है कि 8 वर्ष पूर्व से ही सहारा सेबी विवाद की वजह से हसपुरा थाना क्षेत्र के लगभग 2,000 से अधिक कार्यकर्ता भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। जबकि दूसरी तरफ जमा कर्ता के भुगतान में भी विलंब की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेबी के कुछ अधिकारियों के अड़ियल रवैया के वजह से सहारा इंडिया का लगभग 24000 करोड़ रुपए सेबी के पास फंसा हुआ है। जिससे जमा कर्ताओं को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। परिणाम स्वरूप कार्यकर्ताओं को नया व्यवसाय नहीं मिलने से आमदनी खत्म हो गई है। 

मौके पर हसपुरा फ्रेंचाइजी प्रबंधक अर्जुन कुमार के साथ कार्यकर्ता मिंटू शर्मा, विजय प्रसाद ,रमेश कुमार, रंजन कुमार गुप्ता ,नीतीश कुमार, माधुरी देवी ,दिलीप कुमार ,प्रेमलता देवी, अमरेश कुमार, विजेंद्र कुमार एवं कई कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को विज्ञप्ति सौपते हुये सरकार तक पहुंचाने का अपील किया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News