बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने राम अवतार वात्स्यायन के निधन पर जताया शोक, कहा शिक्षा जगत को हुई अपूर्णीय क्षति

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने राम अवतार वात्स्यायन के निधन पर जताया शोक, कहा शिक्षा जगत को हुई अपूर्णीय क्षति

PATNA : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार की शिक्षा के सुदृढ़ स्तम्भ राम अवतार वात्स्यायन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में अशोक चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय वात्स्यायन ने जीवनपर्यंत शिक्षा जगत में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। 

मंत्री ने कहा की जे.डी. वीमेंस कॉलेज, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, कमला नेहरु हाई स्कूल सहित दर्जनों उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान स्थापित एवं संचालित करने के साथ बालिका शिक्षा के समर्थक एवं सामाजिक कुप्रथाओं के घोर विरोधी वात्स्यायन अति कर्मठ एवं अनवरत अपने कार्यों को लक्ष्य तक पहुँचाने वाले प्रहरी थे।

उन्होंने कहा की स्वर्गीय वात्स्यायन बिहार राज्य बाल कल्याण परिषद् राजभवन के सम्मानित सदस्य भी रहे। उनका अचानक इस तरह चला जाना अत्यंत दु:खद है। इनके निधन से समाज एवं शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है, साथ ही मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने कहा की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। 

Suggested News