बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूरे शहर की नाकाबंदी करते हुए महज डेढ़ घंटे में किडनैपिंग का केस सुलझाया, अपहृत को सकुशल छुड़ाया

पूरे शहर की नाकाबंदी करते हुए महज डेढ़ घंटे में किडनैपिंग का केस सुलझाया, अपहृत को सकुशल छुड़ाया

BHAGALPUR : किडनैपिंग के एक मामले में भागलपुर पुलिस ने महज तत्परता दिखाते महज डेढ़ घंटे में न सिर्फ अपहृत को सकुशल छुड़ाया है, बल्कि अपहरण में शामिल पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोग उनके काम की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं अपहृत के परिवार के लोगों ने भी राहत की सांसली ली है।

 यह घटना जीरो माइल सबौर रोड के जावेद गैरेज के पास से घटित हुई है। वहीं अपहृत व्यक्ति की पहचान नवगछिया पकड़ा के जियालाल प्रसाद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को
 अपराह्न 03:45 बजे  भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR-10PB 8571) से कुछ अपराधी घूम रहे हैं, थोड़ी ही देर में पता चला कि एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है।

 उक्त संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर, अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें  संजय कुमार सुधांशु विधि व्यवस्था अंचल भागलपुर, संजय कुमार सत्यार्थी थानाध्यक्ष, बरारी थाना  कौशल भारती थानाध्यक्ष औद्योगिक परीक्षेत्र राजरतन थानाध्यक्ष, तिलकामांझी शामिल किए गए। पूरी टीम ने सूचना के आधार पर अपहृत व्यक्ति के बारे में जानकारी ली।

 तत्पश्चात् पुरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। आस-पास के जिलों को सूचित किया गया। तकनिकी कोषांग के सहायता से अपराधियों का पीछा कर स्कोर्पियो सहित 04 अपहरणकर्ता एवं 01 ड्राईवर को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे प्रकरण में नौगछिया पुलिस की भी मदद ली गई। 

इस प्रकार पूरे काण्ड का उदभेदन 01 घंटा 30 मिनट के अंदर अपहृत व्यक्ति की सही सलामत बरामदगी  कर लिया गया।वहीं अभियुक्त के रूप में गौरव कुमार सौरभ कुमार आशीष आनंद उदय कुमार और चालक संजीव सिंह के रूप में हुई है साथ ही पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया है। 

हम यह कह सकते हैं कि भागलपुर पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए महज डेढ़ घंटे में अपहृत व्यक्ति को सही सलामत बरामद कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, निश्चित रूप से यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

Suggested News