बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार उपचुनाव : 1 लोकसभा और 5 विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार उपचुनाव :  1 लोकसभा और 5 विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NEWS4NATION DESK : बिहारमें आज एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। शांतिपूर्ण मतदान के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी बूथों पर राज्य पुलिस के साथ पारा मिलिट्री की तैनाती की गई है।  

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र एवं बेलहर, दरौंदा, नाथनगर, किशनगंज एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर मतदान का कार्य सुबह सात बजे से ही शुरु हो गया है। बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंच अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। 

आज हो रहे उपचुनाव में तकरीबन 32 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं 45 पुरुष व छह महिला उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।

बता दें कि समस्तीपुर के लोजपा सांसद रामचन्द्र पासवान की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई है। वहीं पांच विधानसभा सीटों के विधायक इसबार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने है। 

Suggested News