बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान में तेजी, 242 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान में तेजी, 242 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट

DESK ; रूस ने बीते मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों  में बमबारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही युद्ध की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में यूक्रेन में बसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने अपने अभियान में तेजी लानी शुरू कर दी है। इस कड़ी में मंगलवार सुबह यूक्रेन से रवाना हुई एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट ने देर रात 11.45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 242 भारतीय छात्रों के साथ लैंड कर लिया है। इस फ्लाइट ने शाम को यूक्रेन के खार्किव से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी थी।

यूक्रेन में रहते हैं  20 हजार छात्र

एअर इंडिया की फ्लाइट ड्रीमलाइनर B-787 यूक्रेन भेजी गई थी, जिसकी क्षमता 200 यात्रियों की है। यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिन्हें वापस लाने सरकार प्रयास कर रही है। इसके अलावा चार अन्य उड़ानें ऑपरेट की जाएंगी। इस संबंध में  भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कीव से दिल्ली के लिए चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को भी ऑपरेट होंगी। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के रिप्रेजेंटेटिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इनमें स्टूडेंट भी शामिल हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि इन भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

रूस का हो रहा है विरोध

बीते मंगलवार को रूसी राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन का बंटवारा करते हुए दो नए देशों के निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद दुनिया के लगभग सभी शक्तिशाली देशों ने रूस की इस हरकत का विरोध किया था। वहीं भारत ने भी सुरक्षा परिषद में शांति से समस्या को हल करने की सलाह दी थी। इस सबके बीच मंगलवार को रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में घुसकर बमबारी शुरू कर दी दी, जिससे अब युद्ध की संभावना गहरा गई है।


Suggested News