बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉक्टर सुसाइड मामले में आप विधायक पर दर्ज हुआ मामला, खुदकुशी के लिए उकसाने का लगा है आरोप

डॉक्टर सुसाइड मामले में आप विधायक पर दर्ज हुआ मामला, खुदकुशी के लिए उकसाने का लगा है आरोप

NEWS4NATION DESK : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। वहीं इस मामले को लेकर एक आप विधायक पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके के  दुर्गा विहार में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को डॉक्टर के लाश के पास से एक सुसाइड लेटर बरामद हुआ। जिसमें डॉक्टर ने लिखा है कि उसे स्थानीय विधायक की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने AAP MLA प्रकाश जारवाल, कपिल नगर और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुबह पीसीआर कॉल मिलने पर वे घटनास्थल पहुंचे. यहां पर पता चला कि खुदकुशी करने वाले शख्स का नाम डॉ राजेंद्र सिंह है. राजेंद्र सिंह दिल्ली के दुर्गा विहार के रहने वाले थे। उनकी उम्र 52 साल थी। 

वहीं मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता क्लिनिक चलाते थे और पानी की सप्लाई के काम में भी लगे हुए थे। पुत्र ने कहा कि उसके पिता को आप विधायक प्रकाश जारवाल और उसके लोग परेशान करते थे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धन वसूली, आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। 

इधर विधायक का कहा है कि डॉक्टर साहब द्वारा इस तरह खुदकुशी कर लेने का उन्हें काफी दुख है। उन्हें अगर कोई समस्या थी तो हमसे आकर मिलते।

विधायक ने कहा है कि जहां तक मुझे जानकारी है उन्होंने मार्केट के लोगो से करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपया उधार ले रखा था, उनका मानसिक संतुलन ठीक नही था।  


Suggested News