बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में युवती के साथ GRP के जवान ने की छेड़खानी

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में युवती के साथ GRP के जवान ने की छेड़खानी

PATNA...वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़खानी की गई है। वैशाली एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला से पुलिस कर्मियों ने ही छेड़खानी की। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन आकर रुकी। इसके बाद जांच करने के लिए एसी कोच में जीआरपी का एक जमादार व सिपाही चढ़े। एसी कोच के बी-1 में सफर करने वाली महिला के साथ जमादार और सिपाही ने अपशब्द बोले और छेड़खानी की। इसके बाद पीड़ित महिला ने समस्तीपुर रेल थाने में आवेदन दिया। शिकायत पर रेल एसपी ने जांच बिठा दी। 

महिला के साथ ट्रेन में छेड़खान करने के आरोप में जीआरपी के एएसआई और सिपाही को निलंबित कर दिया है। रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने आरोपी जमादार और सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया है। एसपी ने जांच में वैशाली एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला की जीआरपी के एएसआई व सिपाही पर छेड़खानी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Suggested News