बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को मिले सल्फर, आयरन सहित कई तत्व, हाइड्रोजन की खोज जारी, 'रोवर प्रज्ञान' की भेजी जानकारी से हैरत में दुनिया

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को मिले सल्फर, आयरन सहित कई तत्व, हाइड्रोजन की खोज जारी, 'रोवर  प्रज्ञान' की भेजी जानकारी से हैरत में दुनिया

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को बड़ी उपलब्धि मिली है. रोवर प्रज्ञान ने सल्फर सहित कई तत्वों को खोज निकाला है. इसके अलावा चांद पर ऑक्सीजन की मौजूदगी का भी पता लगा है, जिससे चांद पर जीवन की संभावना बढ़ गई है. प्रज्ञान रोवर सतर्कता के साथ चहलकदमी करते हुए एक से बढ़कर एक से एक जानकारी भेज रहा है. चांद के जिस हिस्से में विक्रम और प्रज्ञान हैं वो विशाल खड्डों वाला इलाका है लेकिन उनमें खजाना भरा पड़ा है. सात दिन की यात्रा में प्रज्ञान रोवर ने बताया कि चांद पर ऑक्सीजन,सल्फर, आयरन और निकिल का बड़ा भंडार हो सकता है. 

वैज्ञानिकों का कहना है कि सल्फर पृथ्वी पर जीवन में अहम भूमिका निभाता है. सल्फर सभी जीवित चीजों के लिए जरुरी  है, इसे पौधों के द्वारा मिट्टी (या समुद्री जल) से सल्फेट के रूप में लिया जाता है, इसका इस्तेमाल प्रोटीन बनाने के लिए भी किया जाता है.वहीं नासा क कहना है कि  हाइड्रोजन और हीलियम के अलावा हमारे शरीर और पृथ्वी ग्रह को बनाने वाले सभी तत्व विशाल तारों के विस्फोट के दौरान बने थे. वैज्ञानिकों के अनुसार  कैल्सियम एक खनिज है जो अक्सर स्वस्थ हड्डियों और दांतों से जुड़ा होता है, यह ब्लड क्लॉटिंग, मांसपेशियों को सिकुड़ने में मदद करने, सामान्य हृदय ताल और नसों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. किसी भी ग्रह पर कैल्सियम की उपस्थिति से जीवन की संभावना बढ़ जाती है.

चांद पर ऑक्सीजन के मिलने से पानी की संभावना से बढ़ गई है. आयरन में इलेक्ट्रॉनों को आसानी से मूव करने और अन्य तत्वों को विभिन्न प्रकार के ऑरिएंटेशन में बांधने की क्षमता शामिल है.

बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा, “उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी चांद पर पता चला है. हाइड्रोजन की तलाश जारी है

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर ने क्रोमियम टाइटेनियम के बारे में जानकारी भेजी है. क्रोमियम हमें ग्लूकोज का उपयोग करने में मदद करता है. तो टाइटेनियम का उपयोग मुख्य रूप से विमान, अंतरिक्ष यान और मिसाइलों में किया जाता है, इसमें अत्यधिक तापमान झेलने की क्षमता होती है. इसके अलावा ये हड्डी के साथ भी अच्छी तरह से जुड़ती है.

पृथ्वी पर सिलिकॉन और ऑक्सीजन पृथ्वी के क्रस्ट और मेंटल के मुख्य बिल्डिंग ब्लॉक्स होते हैं. अधिकांश चट्टानें, विशेष रूप से ज्वालामुखीय और आग्नेय चट्टानें, सिलिकेट खनिजों से निर्मित होती हैं, जो सिलिकॉन और ऑक्सीजन ढांचे पर आधारित होती हैं. ऐसे में सिलिकॉन मानव जाति के लिए सबसे उपयोगी तत्वों में से एक माना जाता है.

चांद के जिस हिस्से में विक्रम और प्रज्ञान हैं वो विशाल खड्डों वाला इलाका है लेकिन उनमें खजाना भरा पड़ा है. बता दें चांद की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर चार मिनट विक्रम लैंडर के उतरने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया.

Suggested News