बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार की तीन महिला जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार की तीन महिला जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

NALANDA : बिंद थाना इलाके के बिंद बाजार में अचानक मकान का छज्जा गिरने से मलवे की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आवाज सुनते ही आस पास के ग्रामीण दौड़े और मलवे के नीचे दबे  तीनों महिलाओं को बाहर निकल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 

जहाँ से सभी की गंभीर हालत देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. ग्रमीणों ने बताया कि अरुण बिंद की पत्नी संगीता देवी, राजीव राउत की पत्नी रूबी देवी और अमित राउत की पत्नी पुतुल देवी घर के दरवाजे के पास बैठी हुई थी. 

तभी अचानक मकान के छत का छज्जा उनकर गिर पड़ा. जिसके चपेट में आने से तीनों जख्मी हो गयी. पंचायत के मुखिया उमेश राउत पंहुचकर गांव और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होनें बताया कि घायल तीनों महिलाएं आपस में गोतनी है. तीनों एक ही मकान में रहते हैं. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News