बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेंट जेवियर की छात्रा की निधन पर सीएम जताया शोक, कहा-काश हम इस बेटी को बचा पाते

सेंट जेवियर की छात्रा की निधन पर सीएम जताया शोक, कहा-काश हम इस बेटी को बचा पाते

Ranchi : सेंट जेवियर कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा 18 वर्षीय सृष्टि की नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस, अस्पताल में निधन हो गया है। सृष्टि के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सृष्टि की मौत मन को व्यथित कर गया। उसका यूं चले जाना मन को एक टीस दे गया। काश हम झारखण्ड की इस बेटी को बचा पाते। हमने प्रयास किया, लेकिन यह सार्थक नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने सृष्टि के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए एयर एम्बुलेंस से भेजा था दिल्ली

बता दें सृष्टि लीवर की बीमारी से ग्रसित थी। सृष्टि के लीवर ट्रांसप्लांट करने का मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर सृष्टि को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस से नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस लिवर ट्रांसप्लांट हेतु भेजा गया था। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली और केंद्र सरकार से डोनर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। ताकि सृष्टि स्वस्थ हो सके। लेकिन इस बीच सृष्टि का निधन हो गया।

राज्य सरकार वहन कर रही थी खर्च

गौरतलब है कि सृष्टि के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही थी। मेडिका अस्पताल में सृष्टि के इलाज, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने और ट्रांसप्लांट में होने वाले खर्च मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य सरकार ने वहन की है। सृष्टि के पिता उदय कुमार सिंह मुख्यमंत्री के छायाकार के पद पर कार्यरत हैं।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News