बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभियंता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन, इंजीनियरों को दी बधाई और शुभकामनाएं

अभियंता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन, इंजीनियरों को दी बधाई और शुभकामनाएं

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस देश के महान अभियंता और भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को समर्पित है। उनको नमन। 

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज विश्वपटल पर भारत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह गौरव देश के होनहार अभियंताओं के बदौलत ही है, जिन्होंने हमारे आम जीवन को सुगम बनाया है। देश-दुनिया ने जिस गति से प्रगति की है, उसमें सर्वाधिक योगदान अभियंताओं का है। ये किसी भी देश के विकास और खुशहाली के मजबूत स्तंभ होते हैं। हम देश के सभी इंजीनियर्स को बधाई और शुभकामनाएं देते है। 


बता दें हर साल 15 सितंबर को हमारे देश में इंजीनियर दिवस मना जाता है। इस दिन को हम भारत के इंजीनियरिंग अग्रणी सर विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मानते हैं। सर विश्वेश्वरैया को सर एमवी के नाम से भी जाना जाता है। भारत के निर्माणकर्ता के नाम में प्रसिद्ध, विश्वेश्वरैया का जन्म वर्ष 1860 में इसी दिन कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा जिले में हुआ था। तभी से इस दिन को इंजिनीर्स डे यानी की अभियन्ता दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भारत के पूर्व प्रतिष्ठित अभियंता के रूप में उच्च सम्मान में आयोजित किया जाता है।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News