बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश हो गए इमोशनल! छलक गया दर्द..जिसे आगे बढ़ाते हैं..वह मेरे साथ...

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश हो गए इमोशनल! छलक गया दर्द..जिसे आगे बढ़ाते हैं..वह मेरे साथ...

PATNA : बिहार में जदयू अपने आंतरिक कलह से गुजर रहा है। पार्टी के बड़े नेताओं मे शामिल उपेंद्र कुशवाहा खुलकर पार्टी में चल रही साजिश को लेकर बोल रहे हैं। माना जा रहा है कि कुशवाहा जल्द ही जदयू को अलविदा कर सकते हैं। ऐसे में पहली बार उपेंद्र कुशवाहा के लिए नीतीश कुमार ने अपने जज्बात जाहिर किए हैं। नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा दिए गए बयान को लकर कहा कि वह जिसे आगे बढ़ाते हैं, वह ही उन्हें छोड़कर चला जाता है।

नीतीश कुमार ने उक्त बातें भले ही उपेंद्र कुशवाहा के संदर्भ में कही, लेकिन उनके इस बयान में पुराने साथी आरसीपी सिंह भी शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कहा, "कोई आ भी जाता है, चला भी जाता है। किसी को आगे बढ़ाते हैं भाग जाता है। तो कोई भागने की कोशिश करता है। जिसको जो मन में आए करे। पार्टी को थोड़े न कुछ होना है।

नीतीश ने कहा कि पार्टी में सब मिलकर काम करते हैं। कोई दाएं-बाएं नहीं करता है। इसमें उनका कोई स्वार्थ नहीं है। उनकी यही इच्छा है कि बिहार आगे बढ़े।

Suggested News