बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने मंत्री सुधाकर को दी नसीहत! ...जान लीजिए, हमारे यहां 2005 से ही भ्रष्ट अफसरों पर जारी है कार्रवाई

CM नीतीश ने मंत्री सुधाकर को दी नसीहत! ...जान लीजिए, हमारे यहां 2005 से ही भ्रष्ट अफसरों पर जारी है कार्रवाई

PATNA : बिहार के कृषि मंत्री द्वारा घूस मांगनेवाले अधिकारियों को जूते चप्पल से पीटने की बात कहे जाने पर नीतीश कुमार ने बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे यहां 2005 में जबसे मुख्यमंत्री बना हूं, तब से भ्रष्ट अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई है, यह बताने की जरूरत है।

सुधाकर सिंह के बयान को किया खारिज

नई दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान कृषि मंत्री के बयान को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जूते मारने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं पता है कि उन्होंने क्या बोला है। लेकिन जब से मैं बिहार की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं, तब से भ्रष्ट अधिकारियों के साथ पकड़े जाने के बाद उनके साथ क्या होता है, यह जान लेना चाहिए।

बता दें कि कैमूर के रामगढ़ में कल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने यह कहा था कि अगर उनके विभाग का कोई अधिकारी या कर्मी घूस मांगता है तो उसकी जूते से पिटाई करें। इसके बाद जो भी कार्रवाई होती है, वह मुझ पर छोड़ दें। मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा ने राज्य सरकार के काम काज पर सवाल उठा दिए थे।



Suggested News