बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने नालंदा में बनाये गए राजगीर जलाशय का निरीक्षण, नवादा में वाटर प्यूरीफायर सेक्शन का लिया जायजा

सीएम नीतीश ने नालंदा में बनाये गए राजगीर जलाशय का निरीक्षण, नवादा में वाटर प्यूरीफायर सेक्शन का लिया जायजा

NALANDA : गया के तेत्तर जलाशय में गंगा जलापूर्ति का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को हेलीकॉप्टर के जरिए गिरियक के घोड़ा कटोरा पहुंचे। जहां उन्होंने वाटर रिजर्वायर का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। 


साथ ही उन्होंने घोड़ा कटोरा जलाशय को एक नया नाम दिया है। अब घोड़ा कटोरा स्थित वाटर रिजर्वायर, गंगा जी राजगृह के नाम से जाना जाएगा। वाटर रिजर्वायर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नवादा स्थित मोतनाजे में बने वाटर प्यूरीफायर सेक्शन का जायजा लेने गए।

मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जी का पानी नवादा,नालंदा, गया एवं बोधगया में लोगों के घर घर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से घोड़ा कटोरा जलाशय का नाम गंगा जी राजगृह रखा गया है। 

इसी प्रकार गया में  गंगा जी गया नाम जलाशय का रखा गया है। पहले फेज में वार्ड नं 1 से 13 तक ट्रायल के तौर पर गंगा जल लोगों के घरों तक पहुँच रही हैं। आने वाले समय में इसे राजगीर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नवादा एवं नालंदा जिले के पुलिस प्रशासन टीम इस मौके पर मुस्तैद दिखी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News