बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के हर घर में पहुंचा देंगे नल का जल

CM नीतीश का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के हर घर में पहुंचा देंगे नल का जल

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सुपौल जिले के पिपरा में जल जीवन हरियाली यात्रा के अंतर्गत जागरुकता सम्मेलन में 1182 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत वाली 241 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज बिहार नहीं देश और दुनिया की जरूरत है। 2018 में बिहार में पड़े भीषण सूखा और लगातार गिर रहे भूजल स्तर के बाद ही योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली रहेगी तभी जीवन रहेगा।

जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि चुनाव में जाने से पहले पूरे बिहार में हर घर तक नल का जल उपलब्ध करा देंगे।उन्होंने कहा कि अगर लोगों को खुले में शौच से मुक्ति और पीने का स्वच्छ पानी मिल जाए तो 90 प्रतिशत होने वाली बीमारियों से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिशन के रूप में हमलोगों ने लिया है। इसके क्रियान्वयन को लेकर सभी को भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की बढ़ती दर को नियंत्रित करके हमलोग पर्यावरण संकट को भी कम कर सकेंगे। पर्यावरण प्रदूषण का कुप्रभाव कृषि पर भी पड़ा है। राज्य के अधिकतर जिलों में भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है। यह भयावह स्थिति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 76 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में हमें कृषि आधारित व्यवसायों पर ध्यान देने की जरूरत है। तभी राज्य का विकास तेजी से होगा। राज्य के किसानों को समुचित आधुनिक सुविधा प्रदान करने को लेकर राज्य सरकार कई कारगर कदम उठा रही है। सरकार कृषि आधारित संयंत्रों पर भारी अनुदान दी जा रही है। इसका लाभ हर किसान को मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों को भी इसके लिए जागरूक होना होगा। मुख्यमंत्री ने मेंथा, सोयाबीन, मशरूम आदि की खेती को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान क्षेत्र में मत्स्यपालन पर भी चर्चा की और इसके विकास को लेकर आवश्यक कदम उठाये जाने पर बल दिया।



Suggested News