बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश को कैसे मिली पहचान....गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती पहुंच मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

CM नीतीश को कैसे मिली पहचान....गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती पहुंच मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

PATNA: सीएम नीतीश कुमार गणतंत्र दिवस के मौके पर दनियावां के मछरियावां गांव  पहुंचे।जहां सीएम की मौजूदगी में दलित टोले में 85 वर्षीय झपसी मोची ने झंडोत्तोलन  किया।

झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया।संबोधन के दौरान उन्हें लोकसभा की याद आ गई।उन्होंने कहा कि अगर आज हम इस जगह पर हैं तो इसमें इस इलाके का अहम रोल है।यहां की जनता ने उन्हें वोट देकर पांच बार सांसद चुना तभी हम बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने और उन्हें पूरे देश में पहचान मिली।उन्होंने कहा कि वे दनियावां को भूल नहीं सकते।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार में चल रही विकास कार्यो की चर्चा की और कहा कि वे सब को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े तपकों के विकास के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महादलित बस्ती मछरियावां में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहे।

Suggested News