बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रचार वाॅर: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है, किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे

प्रचार वाॅर: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है, किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे

पटना... मुख्यमंत्री संबोधति करते हुए कहा कि ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है, ये फालतू बात करता रहता है? यहां से कौन किसको देश से बाहर करेगा? ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को बाहर करे। सब हिन्दुस्तान के हैं। सब भारत के हैं। कौन, इसको बाहर करेगा साहब? ये सब कैसी बातें करते रहते हैं यूं ही। नीतीश, बुधवार को कोचाधामन (किशनगंज) में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जब से हमें मौका दिया हमने समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का माहौल पैदा किया। सबको एकजुट करने की कोशिश की है। कुछ लोग चाहते हैं समाज में झगड़ा-रगड़ा हमेशा चलता रहे, कोई काम करने की जरूरत नहीं है। और हम तो काम करते रहते हैं। हमारा यही मकसद है। जब लोग प्रेम-भाईचारा से सद्भावना के साथ रहेंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा, लोग आगे बढ़ेंगे, तरक्की करेंगे। वहीं, अररिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज मिला था तो कितने लोगों को रोजगार मिला, आज जंगलराज के युवराज एक बार फिर लोगों को दिग्भ्रमित कर 10 लाख नौकरी बांटने की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई है कि उन्हें न विकास का अनुभव है और न ही दिलचस्पी। केवल भेदभाव कर समाज को बांटना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार भी आप सेवा का अवसर देंगे तो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 15 साल पहले को याद कीजिए, जब बिहार में अपराध चरम पर था। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन हम लोगों ने कानून का राज स्थापित किया। न्याय का शासन स्थापित कर लोगों को आगे बढ़ाया।

युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर नया बिहार बनाएंगे। कोसी और मिथिला बेहतर होगा, तभी विकास संभव होगा। मेरी सरकार बिहार को विकास की राह पर ले गई। इस कारण आज बिहार का विकास दर 12.8 प्रतिशत हो गया है। मेरा मकसद न्याय के साथ सेवा कर विकास करना है।


Suggested News