बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पहुंचे डाकबंगला चौराहे, पट खुलते ही किए मां दुर्गा का दर्शन, सुख-शांति का किए कामना

सीएम नीतीश पहुंचे डाकबंगला चौराहे, पट खुलते ही किए मां दुर्गा का दर्शन, सुख-शांति का किए कामना

PATNA: नवरात्रि पर महासप्तमी के दिन शनिवार को देवी दुर्गा के पूजा पंडालों का पट खुला। महासप्तमी के पूजन उपरांत विधि विधान से देवी दुर्गा के पांडाल के पट खुले। इसके साथ ही मां दुर्गा की स्तुति और शंखनाद से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। दशहरा के सभी छोटे-बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ने लगी है। देवी दुर्गा का प्रथम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ विभिन्न पंडालो में उमड़ी और इस दौरान पूजन, आरती, स्तोत्र से पूरा शहर भक्तिमय बन गया।

इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने मां दुर्गारे दर्शन किए। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। पूजा पंडाल में मौजूद पंड़ितों ने सीएम नीतीश से पूजा पाठ करवाया। नीतीश कुमार ने पूजा कर मां दुर्गा से राज्य के लिए सुख शांति की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ उनका पूरा काफिला डाकबगंला चौराहा पर पहुंचा। सीएम ने पंडाल में पूजा पाठ की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

बता दें कि, पटना के डाकबंगला रोड, बंगाली अखाड़ा, मीठापुर, बेली रोड, गांधी मैदान के इलाके, इनकम टैक्स सहित शहर के सभी इलाकों में कई पूजा पंडाल बने है। विभिन्न थीम पर सजे पूजा पंडालों में आकर्षक सज सज्जा की गई है। इन पूजा पंडालो के माध्यम से कई प्रकार के संदेश, जागरूकता सूचना और देश तथा राज्य की उपलब्धियां बताने की कोशिश की गई हैं। साथ ही नयनाभिराम लाइटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं कई नेताओं का इन पंडालों में आना जाना लगा रह रहा है। 



Suggested News