बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के ख़ास व प्रधान सचिव चंचल कुमार जायेंगे दिल्ली, केंद्र ने दी मंजूरी, इस पोस्ट पर करेंगे काम.....

CM नीतीश के ख़ास व प्रधान सचिव चंचल कुमार जायेंगे दिल्ली, केंद्र ने दी मंजूरी, इस पोस्ट पर करेंगे काम.....

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे समय से प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। वह नेशनल हाईवे व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी बनेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय में एडीशनल सेक्रेट्री रैंक स्तर के होंगे। केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी केबिनेट कमिटी ने इस पर स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार ने इस का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। केंद्र की नियुक्ति कमेटी ने कुल 13 आईएएस अफसरों को केंद्र के मंत्रालय में नियुक्ति के लिए अप्रूव किया है।

गौरतलब है की आई आई टी कानपुर से एमटेक चंचल कुमार 1992 बैच के आईएएस अधिकारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रेल मंत्री (1998-99) थे, तब से ही उनके साथ हैं। अक्सर 2-3 विभागों को संभालते हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर इनकी तैनाती सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिहार में कई योजनाओं को लागू करने के पीछे इनका दिमाग माना जाता है। 


इनके बारे में कहा जाता है कि ये ब्यूरोक्रेट के साथ अच्छे टेक्नोक्रेट भी हैं। मंत्री भी इनसे संभलकर ही रहना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर सितम्बर 2019 तक मंत्री (तत्कालीन) महेश्वर हजारी के पास आवास मंत्रालय भी था। इस विभाग के सचिव चंचल कुमार थे। हजारी और चंचल के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया तो मंत्री हजारी को ही शिफ्ट कर दिया गया। चंचल कुमार का बाल बांका तक नहीं हुआ। चंचल कुमार कुछ समय पहले से ही वे बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर प्रयासरत थे। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद अब बिहार की सरकार जल्द ही उन्हें यहां से विरमित करेगी।

विवेकानंद की रिपोर्ट 

 

Suggested News