बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बीच गंगा में फंसी सीएम नीतीश की स्टीमर, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप

पटना में बीच गंगा में फंसी सीएम नीतीश की स्टीमर, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप

पटना. सीएम नीतीश की स्टीमर गंगा में बाल बाल बची। पहले जेपी सेतु के पिलर से सीएम नीतीश की स्टीमर टकरा गयी। इस बड़ा हादसा होने से बचा। इसके बाद स्टीमर आगे बढ़ी तो कुछ दूरी पर जाकर रूक गयी। इससे स्टीमर में सवार अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की सांसे फूलने लगी। हांलाकि किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ है।

दरअसल, आज सीएम नीतीश स्टीमर पर सवार होकर छठ पर्व को लेकर गंगा में घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी गंगा में भंवर आया, जिससे स्टीमर डगमगाने लगी। इसके बाद स्टीमर जेपी सेतु के पिलर से टकरा गयी। इसके बाद स्टीमर कुछ दूर तक चली, लेकिन आगे चलकर स्टीमर रूक गयी। इसके बाद दूसरी स्टीमर लायी गयी और फिर मुख्यमंत्री उससे वापस लौटे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा, जल संसाधन विभाग के अफसर, जिला प्रशासन के अफसर और आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर भी थे। गंगा में स्टीमर रुकने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिर दूसरी स्टीमर बुलायी गयी। फिर सभी दूसरी स्टीमर से सुरक्षित वापस लौटे।


Suggested News