बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने जनता दरबार में एक शिक्षक से कहा- अब नियोजित शिक्षक मत कहिए वो भी अब शिक्षक हैं

CM नीतीश ने जनता दरबार में एक शिक्षक से कहा- अब नियोजित शिक्षक मत कहिए वो भी अब शिक्षक हैं

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। आज शिक्षा,स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों की शिकायत सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक शिक्षक से कहा कि अब नियोजित शिक्षक मत कहिए वो भी शिक्षक ही हैं। हमने नियोजित शिक्षक से नियोजित शब्द हटा दिया है।

दरअसल, अरवल से आये एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई की हम नियोजित शिक्षक हैं और अन्यत्र कहीं स्थानांतरित कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप नियोजित शिक्षक नहीं हैं बल्कि शिक्षक हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षक की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मामले को देखने को कहा। 

Suggested News