बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में करंट की चपेट में आने से मुर्गा दुकानदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में करंट की चपेट में आने से मुर्गा दुकानदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : नालंदा में करंट लगने से एक अधेड़ की मंगलवार को मौत हो गई। मामला सिलाव प्रखंड अंतर्गत नालंदा थाना क्षेत्र के सारीलचक मोड़ का है। मृतक की पहचान सारीलचक गांव निवासी पुनेश्वर महतो के (40) वर्षीय पुत्र परविंद कुमार के रूप में किया गया है। 

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि परविंद कुमार मुर्गा दुकान चलाते हैं। घर से अपने दुकान को खोलने के  लिए दोपहर बाद गए हुए थे। दुकान में लगे मीटर के जरिए करंट स्पार्क हो रहा था। जिसके संपर्क में अधेड़ आ गए। इससे झुलस कर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी इसके बाद घटना का पता चला। करंट से मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

करंट से मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News