बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार ना इतिहास में हुई और ना आगे होगी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार ना इतिहास में हुई और ना आगे होगी

DARBHANGA : बिहार में नया साल आते ही सियासी यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया से समाधान यात्रा की शुरुआत की। वही दूसरी ओर बिहार कांग्रेस भी राहुल गांधी की पदयात्रा की तर्ज पर बिहार में "भारत जोड़ो यात्रा" निकालकर नफरत छोड़ों , भारत जोड़ो " यात्रा के तहत भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। 

बांका जिले के मंदार से निकली भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न जिला होते हुए शनिवार को लहेरियासराय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां भारत जोड़ो यात्रा जत्था को कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें उनकी नाकामी पर, उनके भ्रष्टाचार पर यह कहने में कोई झिझक नहीं। भाजपा जैसा भ्रष्ट सरकार भारत के इतिहास में ना हुईं है और ना होगी। वही शकील अहमद ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने उस 60 प्रतिशत हिन्दू, 35 प्रतिशत मुस्लिम और 5 प्रतिशत अन्य धर्मों के लोग को आपस में लड़ाया। अंग्रेज की शासन 1857 में ही समाप्त हो जाती वो 1947 तक चली। लेकिन उन्हें तो हम पर शासन करना था इसलिए उन्होंने हमें आपस में लड़ाया। फिर भी भारत के लोगों ने कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी और उन्होंने 90 सालों के शासन करनेवाले अंग्रेजों को मार भगाया। 

आज हमारा प्रधानमंत्री या जो कोई नफ़रत फ़ैलाने वाले हैं। अगर वे समझते हैं कि हम नफ़रत फैलाकर हमेशा राज कर लेंगे तो ये उनकी भूल है। निश्चित रूप से देश और बिहार के लोग पहचान चुके हैं। वे पीछे से हमारी बिहार की सरकार को भितरघात करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनकी नाकामी पर उनके भ्रष्टाचार पर मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं की उनके जैसा भ्रष्ट सरकार भारत की इतिहास में ना हुईं थी और ना होगी।

वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने भी भारतीय जनता पार्टी को अंडरएस्टीमेट करते हुए कहा कि, बिहार में सात पार्टी की सरकार है और सातों पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बीजेपी को एक-दो सीट भी मिलेगा की नहीं इस पर भी संशय है। बीजेपी महागठबंधन के ख़िलाफ़ साजिश कर रही है। इसलिए हमें बिहार की जनता के हित मे प्रदेश के हित में सोच समझकर कदम रखना होगा।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News