बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने कुछ इस तरह किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने कुछ इस तरह किया याद

Patna : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। आज 21 मई के दिन उन्हें पूरा देश उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सर्व स्वीकार्य नेता थे। वह बहुत सहज सहृदय तथा मानवता की प्रतिमूíत थे। पंचायती राज से लेकर संचार क्रांति तक 21वीं सदी के भारत का सपना देखने वाले राजीव गांधी को असमय काल ने हमसे छीन लिया था। 

उन्होंने कहा कि आज भी उनके लिए सभी हिदुस्तानियों के मन में श्रद्धा भाव है। 

ललन यादव ने कहा कि 1970 में उन्होंने एयर इंडिया में बतौर पायलट अपने करियर की शुरूआत की। उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी, वो फोटोग्राफी के बड़े शौकीन थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी माता इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश और पार्टी  की मांग पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। महज  40 वर्ष की उम्र में वो भारत के प्रधानमंत्री बने। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वे बेदाग छवि के बने रहे। 

Suggested News