बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा की माँ का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई दलों के नेता

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा की माँ का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई दलों के नेता

BHAGALPUR : भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा की माता जनक दुलारी शर्मा का विगत रात्रि 11:30 बजे देहान्त हो गया। वे 92 वर्ष की थी तथा लम्बे समय से बीमार चल रही थी। उनकी मृत्यु के वक्त उनके ज्येष्ठ पुत्र सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा मौजूद थे।


उनके अन्तिम दर्शन के लिए उनके आवास पर सुबह से ह्रीं कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लगा रहा। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, जदयू के प्रदेश महासचिव शुभानन्द मुकेश, संतोष कुमार, जदयू नेता संजय राम, पूर्व महापौर वीणा यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष टुनटुन साह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, प्रो० बुन्नू चौधरी, प्रदेश महासचिव राज़द चक्रपानी हिमांशु, डॉ संदीप लाल, डॉ मृत्युंजय चौधरी, मोहम्मद उस्मान सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोगों ने पहुँचकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया एवं अपनी संवेदनाऐं व्यक्त किया। 

उनका अन्तिम संस्कार बरारी स्थित श्मसान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र सह विधायक अजीत शर्मा ने दिया। वहीँ भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा की माता के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज जमाल, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कोमल सृष्टि, सुनन्दा रक्षित, राजेश रंजन राजू, पूजा साह, पूनम मिश्रा, उषा रानी, संगीता श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, सीताराम वर्मा, सोइन अंसारी, जयशंकर ठाकुर, ओम प्रकाश उपाध्याय, मुजफ्फर अहमद, अमित आनंद, पंकज सिंह, राकेश साह, रमीज राजा, मिन्टू कुरैशी, अभिमन्यु यादव, विजय झा गांधी, सुबोध तिवारी, अभिषेक चौबे, रबीन्द्रनाथ यादव, विनय मिश्रा, राजेश कुमार सिंह इत्यादि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

साथ ही कहा है कि इस शोक की घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार विधायक शर्मा एवं परिजनों के साथ है। सबों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News