बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे अब्बू तमीम

समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे अब्बू तमीम

SAMASTIPUR : कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्बू तमीम पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उनके समस्तीपुर स्थिर घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि 35 से 40 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने उनके घर पर हमला किया। इस दौरान हमलावरो ने उनके घर में तोड़फोड़ की। वहीं इस दौरान घर के बाहर खड़े जिलाध्यक्ष ने किसी तरह अंदर जाकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। 

इस मामले को लेकर मथुरापुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा को नजर में रखते हुए तमीम के घर पर कैंप कर रही है। इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष अब्बू तमीम पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं के उपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

घटना को लेकर उन्होंने बताया कि गुरुवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ था। जिसके बाद चुनाव में हारे हुए प्रत्यासी के समर्थकों द्वारा उनके घर पर हमला बोल दिया गया। 40-50 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने उनके घर पर पथराव किया। इस दौरान दरवाजे पर रखे गमले और अन्य सामान भी तोड़ डाले। वहीं उनके बड़े बेटे के साथ मारपीट भी की गई। घटना के दौरान वे घर के दरवाजे पर ही खड़े थे किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

Suggested News