बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनबाद की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

धनबाद की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

DHANBAD : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारियों को लेकर धनबाद के पॉलिटेक्निक रोड स्थित एक हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जहां जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के अलावे धनबाद जिले के तमाम कांग्रेसी नेताओं और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया. 

इस मौके पर पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम धनबाद जिला के काँग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा. वे इसी जोश के साथ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीता कर झारखण्ड में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनवायेगे. उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने धनबाद को बहुत छलने का काम किया है. जनता अब जागरूक हो चुकी है. 

मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता से राय सुमारी की जा रही है.  सभी 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है. 

लेकिन आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि हमें कितने सीटों पर चुनाव लड़ना है. पार्टी जिसे भी टिकट देगी उन्हें जीता कर यहां से भेजने का काम हम तमाम कार्यकर्ता करेंगे.

धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट 








Suggested News