बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, बनायी गयी रणनीति

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, बनायी गयी रणनीति

पटना. 5 अगस्त को कांग्रेस पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी  बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी भी देंगे। इसको लेकर मंगलवार को रणनीति बनायी गयी है। वहीं बिहार कांग्रेस 5 आगस्त को राजभवन मार्च भी करेगी।

इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि देश में आवश्यक वस्तुओं और खाद्य सामग्रियों पर अतिरिक्त जीएसटी का बोझ लगा देना कहीं से तर्कसंगत कार्य नहीं है। पहले से बेरोजगारी की मार झेल रहा देश का युवा सेना बहाली की योजना अग्निपथ का बहिष्कार कर चुका है। बावजूद इसके सरकार ने उनके प्रति गंभीर रवैय्या अख्तियार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि एलपीजी, पेट्रोल व डीजल के बेतहाशा मूल्य बढ़ाएं जा रहे हैं। केंद्र की निरंकुश सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के साथ जेल भरो अभियान भी करेगी। इसके तहत प्रखंड से लेकर सभी जिला और प्रदेश मुख्यालय में यह कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस भी सूबे के सभी जिलों में गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही 5 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस राजभवन मार्च करेगी, जिसके बाद गिरफ्तारी देगी।


Suggested News