बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शेखपुरा, कहा बांका से होगी यात्रा की शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शेखपुरा, कहा बांका से होगी यात्रा की शुरुआत

SHEKHPURA : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह आज शेखपुरा पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। शेखपुरा- बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग के सुनीला देवी पेट्रोल पंप के समीप शेखपुरा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार सत्यजीत द्वारा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।


इस दौरान दर्जनों पुराने कांग्रेसी नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का पुरजोर स्वागत किया। मीडिया द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी की क्या तैयारी है इस पर उन्होंने कहा कि अभी आगामी चुनाव में वक्त है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा। वैसे वैसे विभिन्न पार्टियों के लोग मिल बैठकर सीट पर चर्चा करेंगे। वहीँ बिहार में जहरीली शराब से मौत पर उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश में भी शराबबंदी है। वहां भी जहरीली शराब से लोगों की मौत होती है। 

उन्होंने कहा की बिहार सरकार इस मसले पर गंभीर है।  शराबबंदी कानून को और कठोर किया जाएगा। इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। ताकि आगे से किसी की जान नहीं जाए। वही जहरीली शराब से मौत पर उन्होंने दु:ख व्यक्त किया है। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा बांका से शुरू होगा और पूरे बिहार में 12 सौ किलोमीटर की यात्रा होगी। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार आने का अनुरोध किया जाएगा। शेखपुरा से पटना लौटने के दौरान बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह बरबीघा पहुंचे।  जहां श्रीकृष्ण सिंह चौक पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बरबीघा कांग्रेस के दिग्गज नेता त्रिशूलधारी सिंह,बरबीघा नगर परिषद के पूर्व सभापति रौशन कुमार, वर्तमान मुख्य पार्षद सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News