बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी को पप्पू बुलाने को लेकर ललन सिंह पर भड़के कांग्रेसी, बता दिया बिना पेंदी का... कहा - उनके नेता कहते हैं, आंखे बदकर चल देते हैं

 राहुल गांधी को पप्पू बुलाने को लेकर ललन सिंह पर भड़के कांग्रेसी, बता दिया बिना पेंदी का... कहा - उनके नेता कहते हैं, आंखे बदकर चल देते हैं

PATNA : भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बिहार पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने पप्पू कहा था। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने भी उनपर पलटवार किया है। बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद ने उन्हें बिना पेंदी का लोटा करार दिया है। 

शकील अहमद ने कहा कि कल तक वह अमित शाह को हड़का रहे थे। आज अपना  चोला बदलते हुए गांधीजी के हत्यारे आरएसएस के लोगों के साथ चले गए हैं। ललन सिंह को पता भी नहीं है सामाजिक न्याय क्या होता है। सामाजिक न्याय के लिए कभी लड़े नहीं है। उनसे पूछिए वो क्या है। संसद में कभी कुछ बोलते, कभी कुछ बोलते हैं। जहां थे वहां से उन्हें निकाल दिया गया। उनका कोई सामाजिक आधार तक नहीं है।

तोड़ने जोड़नेवाले नेता हैं ललन सिंह

कांग्रेस नेता ने कहा उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि दूसरी पार्टियों में जोड़-तोड़ करने की। 2016 में भी उन्होंने यह प्रयास किया था हमारी पार्टी तोड़ने का, लेकिन कामयाब नहीं हुए। जैसे उनके नेता बोलते हैं, वह उस रास्ते पर चलते हैं। जबकि हमारे राहुल गांधी सीधे रास्ते पर चलने वाले लोग हैं।

कुर्बानी देनेवाले लोग नहीं

शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस की पहचान कुर्बानी देनेवाली पार्टी की रही है। जबकि ललन जैसे लोग कुर्बानी देनेवाले नहीं हैं। सत्ता भोगी लोग अगर सत्ता नहीं मिलेगी तो पागल हो जाएंगे और परेशान हो जाएंगे।

नीतीश कुमार पर किया हमला

इंडिया एलाएंस में टूट को लेकर नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ही यह कहा थी मोदी सरकार देश का नाम बदल देगी। लेकिन इसे हटाना जरूरी है। जहां तक संयोजक नहीं बनाने की बात है तो उन्होंने खुद ही हर पद को लेने से इनकार किया है। अफसोस हुआ है उनके एनडीए जाने के फैसले पर। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी हाथी है,  जो मर भी जाए तो भी सवा लाख की है। यह अपने आडियोलॉजी पर चलती है। भाजपा को कोई सबक सीखा सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी है। 

Suggested News