बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं के सेक्स संबंधों पर सीएम के बयान पर नहीं थम रहा विवाद, मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ हुआ केस दर्ज

महिलाओं के सेक्स संबंधों पर सीएम के बयान पर नहीं थम रहा विवाद, मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ हुआ केस दर्ज

MUZAFFARPUR : महिलाओं पर विधान मंडल के दोनों सदनों में विवादित बयान देने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली हो, लेकिन, इस पर विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ यह केस मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में दर्ज किया गया है। मामले में छठ के बाद 25 नवंबर को सुनवाई होनी है।

सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के सकरा के रहने वाले वकील अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में बुधवार को परिवाद दायर कराया। शिकायतकर्ता के मुताबिक सीएम नीतीश ने बिहार विधानसभा में लड़कों और लड़कियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे महिलाओं एवं लड़कियों को शर्मसार किया है और उनकी लज्जा भंग की है। संवैधानिक पद पर रहते हुए सीएम के मुंह से ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती है।

सीएम के खिलाफ जारी हो समन

शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने अपील की है कि अदालत इस मामले में सीएम नीतीश को समन जारी कर उन्हें सजा सुनाए। मुख्यमंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(D), 504, 505, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट इस मामले पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगा।

नीतीश ने खुद सदन में माफी मांगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी को लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। बुधवार सुबह उन्होंने विधानसभा में खुद अपने बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि वे अपना बयान वापस ले रहे हैं और किसी को ठेस पहुंची है तो माफी मांगते हैं। हालांकि, विपक्षी पार्टी बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार को भारी हंगामा हुआ।


Suggested News