बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना ब्रेकिंग : रांची में सामने आए छह नए पॉजिटिव मामले, एक नर्स भी शामिल, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 73

कोरोना ब्रेकिंग : रांची में सामने आए छह नए पॉजिटिव मामले, एक नर्स भी शामिल, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 73

News4nation desk : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज 6 नये कोरोना पॉजिटव मरीज मिले है। इसमें 4 हॉटस्पाट हिंदपीढ़ी के है। 6 नये मरीजों के मिलने के साथ अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 

राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि आज रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 6 नए मामले सामने आए। जिनमें रांची के हिंदपीढ़ी से 4, लोहाडीह से 1 और पिस्का मोड़ से 1 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिनमें एक सदर अस्पताल की नर्स भी शामिल है। 6 नये मामले के साथ अब कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 73 हो गई है।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में गर्भवती महिला के प्रसव के बाद संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 100 से ज्यादा स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। कुछ के रिपोर्ट नेगेटिव आए। वहीं जिस नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह गर्भवती महिला के संपर्क में आई थी।

बता दें झारखंड में पहली बार कोई हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हुई है। 

Suggested News