बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में निगम कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रधान सचिव का किया पुतला दहन, आन्दोलन तेज करने की दी चेतावनी

मुजफ्फरपुर में निगम कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रधान सचिव का किया पुतला दहन, आन्दोलन तेज करने की दी चेतावनी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर नगर निगम के कामगार यूनियन का हड़ताल छठे दिन भी जारी रहा। हड़ताल की वजह से पूरे शहर में कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसी कड़ी में यूनियन की ओर से सोमवार को शहर के पुरानी गुदरी बहलखाना से सैकड़ो  सफाई कर्मियों ने जुलूस निकाला जो प्रभात सिनेमा रोड, टावर चौक, जवाहरलाल रोड होते हुए कल्याणी चौक पहुंच कर बिहार के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव का पुतला दहन किया। 


यूनियन के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि आज हम लोग प्रधान सचिव का पुतला दहन किए हैं। अब भी हमारी 11 सूत्री मांग सरकार नहीं मानती है तो आगे हम लोग प्रधान सचिव का अर्थी जुलूस निकालेंगे।

बताते चलें की राज्यभर के नगर निकाय के स्थायी, दैनिक कर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि वो नगर निकाय प्रशासन के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ेगी। ग्रुप डी का पद नहीं रहेगा तो गरीब और वंचित कर्मी सरकारी सेवक कैसे बन पाएंगे। आरक्षण का लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा। 

साथ ही उनकी दूसरी मुख्‍य मांगों में दैनिक कामगारों की सेवा का नियमितीकरण, ग्रुप डी का पद वापस करना, समान कार्य के समान वेतन के तहत 18 हजार से 21 हजार तक मानदेय, आउटसोर्स, ठेका और कमीशन प्रथा बंद किया जाए। अनुकंपा की बहाली शुरू करने और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाए राशि का भुगतान, स्थायी कर्मियों को समान रूप से 7वां वेतन, पेंशन, आजीवन पारिवारिक पेंशन की सुविधा की मांग की गयी है। 

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News