बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को बनाया बंधक, वीडियो कॉलिंग से कर रहा बात

भोपाल में  एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को बनाया बंधक, वीडियो कॉलिंग से कर रहा बात

 BHOPAL:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे आशिक का  सनकीपन सामने आया है।एक सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए एक लड़की को  उसी के घर में घुसकर बंधक बना लिया है। बंधक लड़की बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की स्टूडेंट है। लड़की मुंबई में जॉब करती है और अभी अपने घर भोपाल आई है। सिरफिरे आशिक का नाम रोहित बताया जा रहा है। वह लड़की से शादी करना चाहता है। रोहित ने लड़की के माता-पिता के साथ उसके ही घर में उसे बंधक बनाया है। रोहित के पास हथियार भी है। वह खुद को गोली से उड़ा देने की घमकी दे रहा है। लड़की के पैरेंट्स को उसने दूसरे कमरे में बंद कर रखा है और वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात कर रहा है। पुलिस रेसक्यू ऑपरेशन चला कर लड़की को छुड़ाने की तैयारी में है।

CRAZY-LOVER-MADE-A-GIRL-HOSTAGE-IN-BHOPAL-TALKING-ON-VIDEO-CALLING2.jpg


मिली जानकारी के मुताबिक, मिसरोद पुलिस को लड़की ने  दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत की थी। तब पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ कर लायी थी और उसके बाद इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी लड़का यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस रेसक्यू ऑपरेशन चला रही है। आरोपी लड़के का कहना है कि वो मॉडल से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। 
वीडियो कॉलिंग में सामने आया है कि लड़के ने लड़की के साथ मारपीट भी की है और उसे सुबह सात बजे से बंधक बना रखा है। लड़का पुलिसवालों से बात नहीं करना चाह रहा है लेकिन मीडियावालों से वो लगातार बात कर रहा है।  

Suggested News