बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: हैवानियत की हद: पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया फिर वीडियो वायरल कर दिया, अब पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

CRIME NEWS: हैवानियत की हद: पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया फिर वीडियो वायरल कर दिया, अब पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: जिले में एक नाबालिग के साथ चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने और फिर घटना का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली खबर के अनुसार जिले के सिरिसिया ओपी क्षेत्र के एक गांव में बीते आठ जून को पांच दोस्तों ने एक नाबालिग को चाकू का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने नाबालिग को भय दिखाया था। हालांकि घटना के बाद  पीडि़ता व उसके स्वजन दुष्कर्म घटना को लेकर व्यथित थे लेकिन लेकिन लोक लाज की वजह से मौन रह गए। इसी बीच आरोपियों ने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी पीडि़ता की मां को हुई तो वह थाने पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने एक आरोपी धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पीडि़ता की मां की शिकायत पर सिरिसिया ओपी में पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता की मां ने बताया है कि उसकी नाबालिक बेटी (15) बीते आठ जून को शौच करने के लिए सरेह में गई थी। इसी दौरान आरोपित युवक संजय कुमार (18), अनिल महतो (20), धीरज महतो (24), राजू महतो (20) व पन्नालाल महतो (26) ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू का भय दिखाकर दुराचार किया। फिर संजय और धीरज ने पीडि़ता का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के करीब दो घंटे बाद पीडि़ता घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी ।

आसपास के लोगों ने दी जानकारी

घटना के दिन पीडि़ता के पिता घर पर नहीं थे। परिजनों ने लोक-लज्जा के भय से किसी को घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दिया। इसी बीच आरोपितों ने सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। आसपास के लोगों ने वीडियो वायरल होने की जानकारी परिजनों को दी। तब पीडि़ता की मां थाना पहुंची और अपनी बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही शनिवार को पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार की रात धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Suggested News