बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: चाचा ने रेता भतीजी का गला, तो पिता ने दौड़ा कर आरोपी भाई को मार डाला, संपत्ति विवाद में चली गयी परिवार के दो लोगों की जान

CRIME NEWS: चाचा ने रेता भतीजी का गला, तो पिता ने दौड़ा कर आरोपी भाई को मार डाला, संपत्ति विवाद में चली गयी परिवार के दो लोगों की जान

गया: जिले के गुरुआ इलाके से एक सनसनीखेज खबर है। संपत्ति विवाद में पहले चाचा ने भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी, तो दूसरे दिन मृतक के पिता ने आरोपी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज 15 घंटे में संपत्ति विवाद में एक ही घर से दो लोगों की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ के छेछू बिगहा में तीन सगे भाइयों रामाशीष यादव, संजय यादव व विजय यादव में पिछले दो वर्षों से भूमि का विवाद चल रहा था। जिसमें संजय व विजय यादव एक तरफ जबकि रामाशीष यादव अकेले थे। रामाशीष यादव की सात बेटियां हैं। आरोप है कि रविवार की रात करीब 11 बजे संजय यादव ने एक साल की भतीजी की हत्या गला रेत कर दी। बेटी की हत्या का आरोप रामाशीष यादव ने भाई संजय यादव पर लगाया , जिसके बाद आरोपी संजय यादव गांव में ही किसी के घर में जाकर छिप गया। 

दौड़ाकर दबोचा और मार डाला

इधर बच्ची की हत्या की खबर सुनकर रामाशीष के ससुराल वाले व अन्य रिश्तेदार सुबह छेछू बिगहा पहुंच गये। इस जानकारी को मिलने के बाद आरोपी संजय गांव छोड़कर भागने लगा। यह जानकारी जैसे ही रामाशीष व अन्य रिश्तेदारों को मिली, वो संजय यादव के पीछेदौड़ गए। करीब एक किलोमीटर की दूरी तक भागमभाग के बाद संजय यादव को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पीट- पीट कर मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद रामाशीष व उसके रिश्तेदार मौके से फरार हो गये हैं। सूचना मिलने पर पहुंची गुरुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर बच्ची की हत्या के बाद से फरार विजय यादव के भी मृतक संजय यादव के पोस्टमार्टम के लिए जाने की खबर है। 

Suggested News