बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : पटना में अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े गैस वेंडर की गोली मारकर की हत्या

BIG BREAKING : पटना में अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े गैस वेंडर की गोली मारकर की हत्या

PATNA : बिहार के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोग जहाँ त्यौहार की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस वेंडर को गोली मार दी। 

मिली जानकारी के मुताबिक गैस वेंडर की पहचान अनिल के रूप में की गयी है। जिसे बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के में बांस घाट के पास बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने वेंडर को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की गैस भेंडर अनिल कुर्जी बालू पर का रहनेवाला था। जिसे दो गोली मारी गयी है। मृतक के परिजनों ने गैस पर्ची के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की अनिल का एक वेंडर से विवाद हुआ था।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालाँकि इस बात का पता नहीं चला है की वेंडर को किस वजह से गोली मारी गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट 




Suggested News