बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपराधियों का हौंसले बुलंद : सरेआम की गोलीबारी, भागने के क्रम में एक युवक को लगी गोली

अपराधियों का हौंसले बुलंद : सरेआम की गोलीबारी, भागने के क्रम में एक युवक को लगी गोली

NAWADA : नवादा में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह सरेआम आबादीवाले जगहों में भी गोलीबारी करने से नहीं चूक रहे हैं। मामला नगर थाना के  कोनियापर की है। जहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद वहां लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मामले में घायल युवक का नाम रोशन कुमार बताया गया है। उसकी मां के अनुसार युवक घर के पास बैठा  हुआ था, इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंच गए और गोलीबारी  शुरू कर दी। भागने के क्रम में एक गोली युवक को लग गई। वहीं तीनों युवक उसके बाद वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में हम लोग उठाकर नवादा के अस्पताल में भर्ती कराए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तीनों बाइक सवार युवक को पहचानने से इंकार किया है। 

बदमाशों की पहचान करने की कोशिश

घटना के दौरान काफी लोग  वहां बैठे हुए थे। गोलीबारी की घटना के बाद सभी इधर उधर भागने लगे। बाद में बदमाशों के भागने के बाद उनका गुस्सा पुलिस के खिलाफ उतरा और आक्रोशित लोगों ने सड़क को जमुई नवादा पथ को जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मालमे में आरोपियों कीपहचान में जुटी है।


Suggested News