बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में लूटपाट की नियत से प्राइवेट कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में लूटपाट की नियत से प्राइवेट कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी. सुरसंड थाना क्षेत्र के मझौड़ा के समीप लूटपाट की नियत से अज्ञात अपराधियों ने प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी की पहचान बारा सुरसंड निवासी अमरनारायण ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। जख्मी को इलाज के लिए शहर स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। युवक को बदमाशों द्वारा दो गोली मारी गई है।

घटना के संबंध में जख्मी मनीष ने बताया कि वो दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। जहां वर्क फॉर्म होम होने के कारण गांव में ही रह कर कार्य करता था। उसकी बहन का घर बगल के गांव करुणा मलाई में है। जहां इंटरनेट सुविधा होने के कारण वो प्रतिदिन वही जा कर कार्य करता था।

सोमवार की देर शाम भी वो बहन के घर से कार्य कर अपने घर बारा सुरसंड लौट रहा था। जहां मझौड़ा के समीप दो मोटरसाइकल पर सवार छह लोगों द्वारा घेर लिया गया और लैपटॉप और गाड़ी छीनने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। हालांकि इस दौरान मनीष के साहस के कारण बदमाश लूट की घटना को अंजाम न दे सके। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Suggested News