बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दबंगों ने महादलित बस्ती में लगाई आग, 3 घर जलकर राख

दबंगों ने महादलित बस्ती में लगाई आग, 3 घर जलकर राख

Sasaram: रोहतास जिला के इंद्रपुरी थाना के भुइया टोला में दबंगों का कहर महादलितों पर टूटा है. बताया जाता है कि दबंगों ने महादलितों के साथ मारपीट की और तीन झोपड़ी में आग भी लगा दिया है। 

आगजनी से हजारों का संपत्ति जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि भुइया टोला में कल ही से ताड़ी पीने को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बगल के गांव के लोगों से तनातनी थी। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने गांव में आकर मारपीट की तथा तीन झोपड़ी में आग लगा दिया। जिससे हजारों का नुकसान हो गया। 

वहीं महादलितों के साथ दबंगों ने मारपीट भी की। जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तमाम बिंदु पर जांच कर रही है। 

Suggested News