बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा राज परिवार ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य पर लगायी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

दरभंगा राज परिवार ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य पर लगायी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

DARBHANGA : दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा फायर बिग्रेड कैंपस के पास खाली जमीन पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था, अब इस निर्माण पर दरभंगा राज परिवार द्वारा रोक लगा दी गई है। कार्य रोके जाने को लेकर राज परिवार की तरफ से बताया गया है कि उक्त जमीन महाराजधिराज कामेश्वर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अधीन चल रहे महाराजधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल की है जिसका हाल सर्वे खतियान एवं जमाबंदी भी महाराजाधिराज के नाम से चल रहा है।

राज परिवार की तरफ से बताया गया कि उक्त जमीन पर  विश्वविद्यालय द्वारा यहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसको हम लोगों ने रोक लगा दी है। फिलहाल, राज परिवार द्वारा आपत्ति किए जाने पर विश्वविद्यालय भी या काम बंद कर दिया है. साथ ही निर्माण सामग्री को भी हटा लिया गया है। 

हाईकोर्ट में चल रहा है मामला

 जानकारी के अनुसार यह मामला माननीय उच्च न्यायालय पटना में राज दरभंगा बनाम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय  कांड संख्या 4912/ 2011 एवं अन्य वाद लंबित है। उच्च न्यायालय पटना का आदेश आलोक में यहां कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। वहीं विश्वविद्यालय के कार्यपालक अभियंता सोहन चौधरी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की जमीन है। हम लोग पूर्व से ही यहां से किराया वसूलते हैं और यह निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।


Suggested News